मम्मड़खेड़ा में गोष्ठी का आयोजन
रानियां | जिला नेहरू युवा केंद्र के तत्वाधान में जन कल्याण समिति के द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में गांव मम्मडख़ेड़ा में विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता एवं नेतृत्व जन कल्याण समिति के संस्थापक अध्यक्ष एवं राज्य युवा पुरस्कार विजेता गौतम झोरड़ के द्वारा किया गया। इस अवसर पर उन्होंने महिला के उत्थान एवं विकास के लिए सरकार द्वारा चलाए जा रहे प्रयासों की सराहना की उन्होंने अपने संबोधन में युवाओं एवं महिलाओं से आह्वान किया कि वर्तमान दौर में महिला भी पुरुषों से कंधे से कंधे मिलाकर देश के विकास में योगदान दे रही हैं जो कि गौरव का विषय है वर्तमान दौर में महिला सशक्तिकरण के लिए समाज के प्रत्येक वर्ग को आगे आना चाहिए ताकि राष्ट्र के विकास में नारी शक्ति अपना अहम योगदान दे सकें।