- Hindi News
- National
- Jind News Haryana News Seminar Will Be Held On March 23 On Martyrdom Day
शहीदी दिवस पर 23 मार्च को होगा सेमिनार
नरवाना| भगत सिंह, राजगुरु व सुखदेव के शहीद दिवस पर 23 मार्च को किए जाने वाले सेमिनार की तैयारियों को लेकर भगत सिंह अध्ययन केंद्र में संचालन समिति की बैठक हुई। अध्यक्षता महासिंह श्योराण ने की अाैर संचालन मा. सतबीर गुलाड़ी ने किया। बैठक में निर्णय लिया गया कि शहीदी दिवस पर किए जाने वाले सेमिनार में भाग लेने के लिए अधिक से अधिक लोगों से संपर्क किया जाएगा। साथ ही सदस्यों की विभिन्न कार्यों के लिए ड्यूटी लगाई गई। सेमिनार का विषय भगत सिंह के विचार अाैर वर्तमान हालात रहेगा। इस दौरान कलाकारों द्वारा देशभक्ति से ओत प्रोत गीतों की भी प्रस्तुति दी जाएगी। बैठक में मा. बलबीर, चांद बहादुर, सतबीर, प्रदीप शर्मा, मा. होशियार सिंह, साधुराम, सतबीर खरल, होशियार सिंह, प्रमोद शर्मा आदि संचालन समिति सदस्य उपस्थित रहे।