- Hindi News
- National
- Kaithal News Haryana News Senior Citizen Welfare Society Celebrated Foundation Day
सीनियर सिटीजन वेलफेयर सोसाइटी ने मनाया स्थापना दिवस
कैथल | सीनियर सिटीजन वेलफेयर सोसाइटी ने पंजाबी सेवा सदन में स्थापना दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधान नरेंद्र निझावन व चीफ पैट्रन महेश दुआ ने किया। मंच संचालन सीता राम गुलाटी ने किया। मुख्यातिथि के रूप में समाज सेवी मोहन लाल ने कार्यक्रम में रोहित गुप्ता व सौरभ के साथ शामिल हुए। महेश दुआ ने मुख्यातिथि का स्वागत किया। मुख्यातिथि ने सीनियर सिटीजन को समाज का अहम हिस्सा बताते हुए कहा कि हम सभी को उनके अनुभव का लाभ लेना चाहिए। प्रधान निझावन ने सोसाइटी के कामों के बारे में सभी को जानकारी दी। इस अवसर पर तीर्थ दास, विभा, लक्ष्मी दास, रूप लाल, राजपाल, मनोहर लाल, टेकचंद, रमेश, चंद्रकांता, अमरनाथ भगत, कैलाश भगत, वीके चावला, दर्शन लाल, जीएल चावला तुलसी दास, इंद्रजीत, योगराज, जितेंद्र बंसल, राम मित्तल, संजय बतरा, रमेश सरदाना, अमरनाथ कुमार, धन सचदेवा, प्रवीण, राम निवास, राजपाल, श्याम, टीसी बरेजा, बिमला व योगिता सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।