- Hindi News
- National
- Fatehabad News Haryana News Sent Suicide Note Written On Stamp Paper To Lab For Examination
स्टांप पेपर पर लिखे आढ़ती के सुसाइड नोट काे जांच के लिए लैब भेजा
अनाजमंडी में एक आढ़ती आत्महत्या करने के मामले में नई बात सामने आई है। मृतक ने जिस पेज पर सुसाइड नोट लिखा है, वह स्टांप पेपर है। आढ़ती ने सुसाइड नाेट लिख जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया था जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने इस मामले में करीब 9 लोगों पर आत्महत्या के लिए मजबूर करने की धारा के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी। वह इस मामले में अब पुलिस सुसाइड नोट की भी जांच करेगी। यह नोट वह स्टांप पेपर लिखा हुआ है। पुलिस ने सुसाइड नोट पर लिखी लिखावट को जांचने के लिए लैब में भेज दिया है।