पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Ratia News Haryana News Sepo Took Stock Of Overflow Johns In Mahmadgi On The Orders Of Sdm In Houses

महमदगी में ओवरफ्लो जोहड़ों का पानी घरों में घुसा एसडीएम के आदेश पर एसईपीओ ने लिया जायजा

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

गांव महमदगी में सोमवार को ओवरफ्लो जोहड़ का पानी आसपास के घरों में घुस गया। ग्रामीणों ने समस्या से एसडीएम सुरेंद्र सिंह को अवगत कराया। एसडीएम सुरेंद्र सिंह के आदेश पर एसईपीओ उमेद सिंह मौके का जायजा लेने पहुंचे। एसईपीओ उमेद सिंह ने पंचायत को जोहड़ के पानी की निकासी व समस्या के स्थाई समाधान को लेकर जोहड़ से लेकर रतनगढ़ लिंक चैनल में पानी की निकासी की हिदायत दी है। एसईपीओ ने एसडीएम को मामले की जांच कर रिपोर्ट सौंप दी।

एसडीएम व डीसी को दी शिकायत में ग्रामीण सुखविंद्र सिंह, गुरमीत सिंह, सुखराज सिंह, अमरीक,जरनैल सिंह, निर्मल सिंह, कुलविंद्र सिंह ने कहा है कि उनके गांव में दो पंचायती जोहड़ हैं। जोहड़ के पानी की निकासी न होने के कारण बरसात व गांव का गंदा पानी जोहड़ में जाने से दोनों जोहड़ ओवरफ्लो हो गये हैं। जोहड़ का पानी घरों में भी घुस गया है। इससे गांव में बीमारी फैलने व लोगों के मकान गिरने का खतरा बना हुआ है। एसईपीओ ने पंचायत को समस्या के समाधान के लिए पाइप लाइन बिछाकर जोहड़ के पानी की निकासी चैनल में करने के लिए कहा है।

हैदरवाला में भी जोहड़ ओवरफ्लो

जमालपुर शेखां | गांव हैदरवाला में जोहड़ ओवरफ्लो होने से दूषित पानी गांव की सड़कों व गलियों में भर रहा है। जलभराव के कारण गांव की धक्का बस्ती के सभी रास्ते ही बंद हो गए हैं। ग्रामवासियों ने इस समस्या काे लेकर राेष जताया है। ग्रामीणों ने पंचायती विभाग से समस्या का शीघ्र समाधान करने की मांग की है।

ग्रामीणा लाली सिंह, गगन सिंह, जग्गू, मिट्ठू, शमशेर, धूफ़ा, वजीर, लच्छू आदि ने बताया कि बीते दिनों हुई बरसात से गांव में जलभराव की समस्या बन गईं हैं। ग्रामीणों ने बताया कि गांव के बीच पुराना जोहड़ है। सफाई के अभाव में जोहड़ गंदगी से अटा हुआ है। इसमें खरपतवार उग आई है। जिसके चलते पानी की निकासी जोहड़ में नहीं हो पा रही है। जोहड़ ओवरफ्लो होने से दूषित पानी उनके घरों तक पहुंच जाता है। इस बारे में गांव के सरपंच निशान सिंह ने कहा है कि गांव के तालाब की भूमि पर कुछ लोगों द्वारा काफी समय से अतिक्रमण किया हुआ है। जिस वजह से दिक्कत आ रही है। जोहड़ का पानी निकालने के लिए पंप सेट लगा दिया है। जोहड़ की सफाई करा शीघ्र ही समस्या का निस्तारण कर दिया जाएगा।

ग्रामीणों की शिकायत आई थी-एसडीएम : एसडीएम सुरेंद्र सिंह ने कहा कि ग्रामीणों ने समस्या को लेकर मुझे व डीसी साहब को शिकायत की थी। एसईपीओ को भेज कर रिपोर्ट ली गई है। समस्या के समाधान की हिदायत दी गई है। जल्द समस्या का समाधान हो जाएगा।

रतिया एसडीएम के आदेश पर जोहड़ के जलभराव का जायजा लेने पहुंचे एसईपीओ।
खबरें और भी हैं...