पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Julana News Haryana News Server Stopped In Tehsil People Had To Return Without Getting Work Done

तहसील में सर्वर हुआ ठप, लोगों को बिना काम करवाएं ही लौटना पड़ा

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

तहसील कार्यालय में सर्वर ठप होने के कारण लोगों को घंटों इंतजार के बाद भी बैरंग ही घर लौटना पड़ा। तहसील कार्यालय में बुधवार सुबह से ही लोग टोकन लेेकर लाइनों में खड़े हो गए थे, लेकिन सर्वर ठप होने के कारण उनका काम नहीं हो पाया। लोगों की मांग है कि सर्वर को सुचारू रूप से चलाने के लिए आवश्यक कदम उठाएं जाएं ताकि उन्हें समस्या से परेशान न हाेना पड़े। ब्राह्मणवास गांव निवासी कृष्ण ने कहा कि वो जमीन का इंतकाल करवाने के लिए सुबह ही लाइन में लगा था, लेकिन सर्वर काम नही करने के कारण उसे घंटों लाइन में खड़े रहने के बावजूद बिना काम करवाए बैरंग ही लौटना पड़ा। अन्य लाेगाें काे भी बिना काम हुए ही वापस लाैटना पड़ा।

इस मामले में जोरा सिंह, कंप्यूटर ऑपरेटर जुलाना का कहना है कि सर्वर में दिक्कत होने के कारण लोगों के काम नहीं हो पा रहे हैं। सर्वर में सुबह से ही कुछ दिक्कत थी। दिनचर्या के हिसाब से इंतकाल नही हो पाए, जिससे लोगों को बिना इंतकाल करवाएं ही लौटना पड़ा।

जुलाना: तहसील में काम करवाने के लिए पहुंचे लोग।
खबरें और भी हैं...