- Hindi News
- National
- Gharaunda News Haryana News Service Road In Gharaunda On National Highway Crashed Driver Being Injured
नेशनल हाईवे पर घरौंडा में सर्विस रोड खस्ताहाल, वाहन चालक हो रहे चोटिल
नेशनल हाईवे संख्या 44 का सर्विस रोड खस्ताहाल है। अच्छी खासी टोल कलेक्शन के बावजूद हाईवे ऑथोरिटी का सड़क की बदहाली पर कोई ध्यान नहीं है। सर्विस रोड पर जगह-जगह पड़े गड्ढे वाहन चालकों के लिए परेशानी की वजह बने हुए हैं। सर्विस रोड पर लगी स्ट्रीट लाइटें खराब होने के कारण सड़क पर अंधेरा रहता है और वाहन चालक अपने वाहन को गड्ढे से नहीं बचा पाता।
करनाल से पानीपत साइड में मधुबन, कुटेल, बसताड़ा, घरौंडा, गढ़ी मुल्तान, कोहंड व गांजबढ़ तक सर्विस रोड पर गड्ढों की भरमार है। कमोबेश यहीं स्थिति पानीपत से करनाल साइड में है। इन जगहों पर शायद ही ऐसा कोई स्थान होगा, जहां पर गड्ढा नहीं हो। इसके अतिरिक्त सर्विस रोड से नेशनल हाइवे पर चढ़ने से पहले भी वाहन चालकों को गड्ढों का सामना करना पड़ता है। न तो सर्विस रोड से हाइवे पर चढ़ने के लिए कोई उचित व्यवस्था है और न ही उतरने के लिए। ऐसा नहीं है कि टोल आला अधिकारियों और प्रशासन को इस समस्या की जानकारी ना हो, लेकिन वाहन चालकों की इस समस्या की ओर कोई ध्यान नहीं देता।
घरौंडा. नेशनल हाईवे-44 का सर्विस रोड खस्ताहाल।