सात दिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर संपन्न
माता हरकी देवी महिला महाविद्यालय ओढ़ां में चल रहे सात दिवसीय एनएसएस शिविर का समापन समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान विशेष अतिथिगण के रूप में रेडक्रॉस सोसायटी के सेक्रेटरी लाल बहादुर, कार्यक्रम अधिकारी डॉ. अश्विनी शर्मा, सहायक असिस्टेंट पवन कुमार राणा, मनोचिकित्सक डॉ. सुरेश कुमार, माता हरकी देवी प्रबंधकीय समिति के सचिव मंदर सिंह, कार्यकारी प्राचार्य डॉ. अभिलाषा शर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहे। एनएसएस शिविर के अंतिम दिन एनएसएस प्रभारी रजनी मेहता के नेतृत्व में नशा मुक्ति पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के दौरान छात्राओं को नशे से दूर रहने व समाज को नशा मुक्त करने में अपना सहयोग देने के लिए प्रेरित किया गया।