पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Jhajjar News Haryana News Seven Day Nns Camp Started At Government Nehru College

राजकीय नेहरू कॉलेज में सात दिवसीय एनएनएस शिविर शुरू

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

राजकीय स्नातकोत्तर नेहरू महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना की दोनों इकाइयों का सात दिवसीय शिविर गुरुवार को
प्रारम्भ हुआ।

इस शिविर में दोनों इकाइयों के 100 स्वयंसेवकों ने भाग लिया। इस शिविर का उद्घाटन ग्राम पंचायत कैमलगढ़ की तरफ से एडवोकेट सतवीर सिंह चौैहान के द्वारा किया गया। उन्होंने इस अवसर पर शिविर के सभी स्वयंसेवक और स्वयंसेविकाओं को संबोधित करते हुए समाज की भलाई के लिए प्रेरित किया एवं इस शिविर के दौरान हर प्रकार की संभव मदद का आश्वासन दिया। प्रोग्राम ऑफिसर श्री कृष्ण दूहन ने स्वयंसेवकों को सेवा भावना से मिलजुल कर काम करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने बताया कि इस शिविर के दौरान समाज को अच्छा बनाने के उद्देश्य से विभिन्न कार्य किए जाएंगे जिसमें सफाई अभियान, सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ रैली निकालना, पर्यावरण सुरक्षा के प्रति जागरूकता पैदा करना शामिल हैं।

खबरें और भी हैं...