पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Jind News Haryana News Sewerage Water Coming To The Drinking Water Supply Of 600 Houses In Durga Colony

दुर्गा कॉलोनी में 600 घरों की पेयजल सप्लाई में आ रहा सीवरेज का पानी

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

रोहतक रोड स्थित दुर्गा कॉलोनी में 600 घरों में पिछले एक सप्ताह से सीवरेज का गंदा पानी आ रहा है। इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कई बार जन स्वास्थ्य विभाग को शिकायत करने के बाद भी कोई समाधान नहीं हो रहा। लोगों के अनुसार बारिश के समय तो समस्या और भी गंभीर हो जाती है।

कॉलोनी के लोगों ने बताया कि सीवरेज लाइन कहीं से लीकेज है और इसे ठीक नहीं किया जा रहा। पहले भी कई बार सीवरेज का गंदा पानी आ चुका है, लेकिन फिर से पिछले कई दिनों से पेयजल सप्लाई में सीवरेज का गंदा पानी आ रहा है। स्वच्छ पेयजल के लिए लाेगाें काे कैंपरों व सबमर्सिबल से काम चलाना पड़ रहा है। पेयजल सप्लाई में बदबू आती है। इससे कॉलोनी में काफी लोग बुखार, सिरदर्द, उल्टी-दस्त से पीड़ित हो रहे हैं। समय रहते अगर समस्या का समाधान नहीं हुआ तो बीमारी फैल सकती है। प्रशासन से मांग है कि जल्द से जल्द समस्या का समाधान किया जाए।

शिकायत के बाद भी नहीं हो रहा समाधान

कॉलोनी में पेयजल की सप्लाई में सीवरेज का गंदा पानी आ रहा है। कई बार जन स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को शिकायत कर चुके हैं, लेकिन कोई समाधान नहीं हो रहा है। इससे कॉलोनी के लोग काफी परेशानी है।
-राजवंती मेहरा, पार्षद वार्ड 29, जींद।

कई दिनों से हाे रही परेशानी

कई दिनों से पेयजल सप्लाई में सीवरेज का गंदा पानी आ रहा है और अधिकारी भी कोई सुनवाई नहीं कर रहे। इससे काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। प्रशासन से मांग है कि जल्द से जल्द समाधान किया जाए।
-जसवंती, दुर्गा कॉलोनी निवासी।

जल्द करवाया जाएगा समाधान : एसडीओ

किसी का पेयजल कनेक्शन लीकेज हुआ है, जिसके कारण घरों में सीवरेज का गंदा पानी आ रहा है। जल्द ही पाइप लाइन को चेक करवाकर समस्या का समाधान करवा दिया जाएगा।
सतीश नैन, एसडीओ, जनस्वास्थ्य विभाग जींद।

जींद. पेयजल सप्लाई में आता सीवरेज का गंदा पानी।
खबरें और भी हैं...