पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Jhajjar News Haryana News Shadow Fog In The Morning Days Like January In March

सुबह छाया कोहरा, मार्च में जनवरी जैसे दिन

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

बहादुरगढ़| पिछले दिनों बारिश होने के बाद रविवार सुबह बहादुरगढ़ में कोहरा छा गया। यह कोहरा इतना अधिक था कि जनवरी जैसे दिन दिखाई दिया। हाईवे, केएमपी ही नहीं शहर के अंदर सेक्टर छह तक भी सड़कों और गलियों में सामने से ज्यादा दूर दिखाई नहीं दे रहा था। गणपति धाम के आसपास भी घना कोहरा छाया रहा।

रविवार सुबह कोहरे छाने की वजह से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। हालांकि कुछ देर बार धूप निकली और कोहरा छट गया। पिछले दिनों बारिश के कारण इस क्षेत्र में तापमान में गिरावट भी दर्ज की गई। बहादुरगढ़ में गुरुवार और शुक्रवार को झमाझम बारिश होने के कारण तापमान में भी गिरावट अाई है। बारिश की वजह से ठंड फिर से लौट आयी है। स्काईमेट वेदर के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ के कारण अगले सप्ताह मंगलवार से शाम के समय फिर से बारिश की संभावना बन रही है। बारिश का यह दौर मंगलवार शाम से शुरू होकर गुरुवार रात तक रहने की उम्मीद है।
खबरें और भी हैं...