पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Loharu News Haryana News Shaheed Bhagat Singh Youth Brigade Formed In Baralu

शहीद भगतसिंह युवा ब्रिगेड का बरालू में किया गठन

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

लोहारू| शहीद भगत सिंह ब्रिगेड युवा क्लब का गठन बरालू गांव में किया गया। युवा आयोग हरियाणा के चेयरमैन व राष्ट्रीय अध्यक्ष शहीद भगत सिंह ब्रिगेड यादविन्द्र सिंह संधू के निर्देशन में युवा क्लब का गठन किया गया है।

चुने गए पदाधिकारियों ने बताया कि ब्रिगेड का मुख्य उद्देश्य हमारे शहीदों को याद करने के लिए उनके आदर्शों पर चलने के लिए और युवाओं को नशे से छुटकारा दिलाने के लिए और बच्चों को खेल व सांस्कृतिक कार्यों में ज्यादा से ज्यादा भागीदारी रखने के लिए किया गया है। इस गठन के मुख्य अध्यक्ष संजीव कुमार, उपाध्यक्ष मनीष और कोषाध्यक्ष प्रदीप बोदलिया, महासचिव योगेश बराला और अन्य कार्यकारिणी सदस्य नियुक्त किए गए हैं। शहीद भगत सिंह ब्रिगेड लोहारू के अध्यक्ष जगदीश जायलवाल की अध्यक्षता में इस युवा क्लब का गठन किया गया। प्रधान जगदीश जायलवाल ने कहा कि सभी युवाओं को उन शहीदों के आदर्श पर चलना चाहिए जिन्होंने अपना कीमती जीवन भारत माता की आजादी के लिए बलिदान किया। इस अवसर पर बबलू, प्रदीप, संजीव, योगेश, बलजीत, दिनेश, हरीश आदि मौजूद थे।
खबरें और भी हैं...