- Hindi News
- National
- Ellenabad News Haryana News Shalu Miss And Anil Were Elected Mr Farewell
शालू मिस व अनिल चुने गए मिस्टर फेयरवेल
तलवाड़ा रोड पर स्थित श्री विश्वकर्मा औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में सोमवार को संस्थान के कोपा,फैशनडिजाईनिग और इलेक्ट्रीशियन का प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे छात्रों ने पुराने छात्रों के सम्मान में फेयरवेल पार्टी का आयोजन किया। समारोह में संस्थान के संस्थापक अजायब सिंह बराड़, छबीलदास मेहता,सुभाष चंद्र प्रेमी, दीपक कक्कड़ व सरोज वर्मा ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की। उन्होंने दीप प्रज्जवलित कर समारोह का विधिवत शुभारंभ किया। इस मौके पर उन्होंने छात्रों व उपस्थित स्टाफ को एक वर्ष का कार्यकाल पूरा होने पर बधाई दी तथा उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम में श्री विश्वकर्मा संस्थान के प्राचार्य सुनील राजपुरोहित के अतिरिक्त विश्वकर्मा आईटीआई स्टाफ विनोद, मुकेश, मक्खन जयपाल, संजय सैनी परमजीत कौर सेवादार पंकज ठाकुर,एडवोकेट प्रवीण कुमार शर्मा आदि उपस्थित रहे। फेयरवेल पार्टी में मिस्टर फेयरवेल अनिल और मिस फेयरवेल शालू को चुना गया। इसके पार्टी सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें संस्थान के छात्र-छात्राओं ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। विशेषकर उन विद्यार्थियों के लिए यह दिन यादगार साबित रहा, जिन्होंने संस्थान से अलविदा ली।
कार्यक्रम के दौरान मौजूद मैनेजमेंट कमेटी के सदस्य व विद्यार्थी