पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Sirsa News Haryana News Sharma Celebrated Tilak Holi With Villagers In Village Shahpur Begu

गांव शाहपुर बेगू में ग्रामीणों संग शर्मा ने मनाई तिलक की होली

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

सिरसा | गांव शाहपुर बेगू में ग्रामीणों ने होली तिलक समारोह का आयोजन किया, जिसमें वरिष्ठ कांग्रेस नेता होशियारी लाल शर्मा मुख्यातिथि के रूप में शरीक हुए। शर्मा ने सभी को तिलक लगाकर होली की शुभकामनाएं दी और कहा कि होली पर्व भाईचारे का अनूठा पर्व है। इस दिन हमें अपने अंदर के गिले शिकवे भुलाकर जीवन की एक नई शुरूआत करनी चाहिए। वरिष्ठ कांग्रेस नेता ने यह भी कहा कि होली जहां एक ओर सामाजिक एवं धार्मिक त्यौहार है वहीं यह रंगों का त्यौहार भी है। वृद्ध, नर-नारी सभी इसे बड़े उत्साह से मनाते हैं। इसमें जाति भेद को कोई स्थान नहीं है। इस दौरान शर्मा ने आह्वान किया कि होली को तिलक होली व फूलों की होली मनाकर पानी का भी बचाव करें, क्योंकि जल ही जीवन है और पानी का बचाव आज की महत्त्वपूर्ण जरूरत है।
खबरें और भी हैं...