- Hindi News
- National
- Kalayat News Haryana News Sheetla Saptami Can Be Worshiped From Morning To Evening Today
शीतला सप्तमी आज, सुबह से शाम तक कर सकते है पूजा
रविवार 15 मार्च को शीतला सप्तमी की पूजा अर्चना की जाएगी। इस संबंध में जानकारी देते पंडित विशाल शांडिल्य ने बताया कि शीतला सप्तमी के दिन बासी भोजन ग्रहण किया जाता है। उन्होंने बताया कि शीतला सप्तमी 15 मार्च को पड़ रही है। शीतला सप्तमी 2020 शुभ मुहूर्त सुबह 6:31 मिनट से शाम 6:30 मिनट तक है। सप्तमी तिथि सुबह 4:25 मिनट से अगले दिन सुबह 03:19 मिनट
तक रहेगी।
उन्होंने बताया कि होली के सात दिन बात शीतला सप्तमी का त्योहार मनाया जाता है। इस दिन महिलाएं सुबह अंधेरे में सूर्योदय से पहले में बने मीठे चावल, हल्दी, चने की दाल, दही लेकर होलिका दहन वाली जगह जाकर पूजा करती हैं। इसे बसोड़ा या बसोरा भी कहते हैं। शीतला माता को रोगों को दूर करने वाली देवी माना जाता है। जो भी मां शीतला सप्तमी का व्रत करके उनकी पूजा करती हैं उनकी संतान सभी प्रकार के रोगों से दूर रहती हैं। इस दिन बासी भोजन की ही ग्रहण किया जाता है। देश के कई हिस्सों में शीतला सप्तमी मनाई जाती है जबकि कुछ लोग शीतला सप्तमी के दिन मां शीतला की पूजा करके बसोड़ा पूजते हैं तो वहीं कुछ लोग शीतला अष्टमी के दिन बसोड़ा पूजते हैं। माना जाता है कि शीतला सप्तमी के दिन ही बासी भोजन ग्रहण किया जाता है। उसके बाद से बासी भोजन नहीं खाया जाता है। क्योंकि शीतला सप्तमी के बाद से ही मौसम गर्म होने लगता है। माता शीतला की पूजा विशेष रूप से बसंत और ग्रीष्म ऋतु में ही की जाती है।