चरवाहे ने किसान पर लगाया मारपीट का आरोप
रतिया| गांव लांबा निवासी चरवाहे जीतू ने गांव के किसान पर मारपीट का आरोप लगाया है। घायल को नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया है। विवाद बकरी के खेत में घुसने को लेकर हुआ। चरवाहे जीतू ने कहा कि वह घग्घर नदी के पास बकरियां चरा रहा था। तभी उसकी एक बकरी किसान के खेत में घुस गई। उसने तुरंत बकरी को बाहर निकाल लिया। किसान उससे विवाद करने लगा। उसने कहा कि बकरी ने यदि कोई नुकसान किया है तो वह भरपाई को तैयार है, लेकिन गाली गलौज न करे। तभी किसान ने उसके हाथ से लाठी लेकर मारपीट शुरू कर दी, जिससे उसे चोटें आई। मामले की सूचना पुलिस को दी। शाेर सुनकर आसपास के लोग आ गए।