पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Charkhi Dadri News Haryana News Sher E Kashmir Removed As Kashmir International Conference Center

कश्मीर इंटरनेशनल काॅन्फ्रेंस सेंटर के नाम से शेर-ए-कश्मीर हटा

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

जम्मू | जम्मू-कश्मीर प्रशासन ने रविवार काे शेर-ए-कश्मीर इंटरनेशनल काॅन्फ्रेंस सेंटर का नाम बदलकर कश्मीर इंटरनेशनल काॅन्फ्रेंस सेंटर कर दिया। पिछले साल 5 अगस्त काे अनुच्छेद 370 हटाए जाने के बाद से इसका इस्तेमाल अस्थाई जेल के रूप में हा़े रहा था। यहां पीपुल्स काॅन्फ्रेंस के अध्यक्ष सज्जाद लाेन, वरिष्ठ पीडीपी नेता नईम अख्तर, पीडीपी की यूथ विंग प्रमुख वाहीद-उर-रहमान पारा, नेशनल काॅन्फ्रेंस नेता अली माेहम्मद सगर अाैर अफसर से नेता बने शाह फैजल काे हिरासत में रखा गया था। मालूम हाे, तत्कालीन पीएम जवाहरलाल नेहरू ने जम्मू-कश्मीर के पहले सीएम शेख अब्दुल्ला काे शेर-ए-कश्मीर की उपाधि दी थी। यह सेंटर प्रसिद्ध डल झील के किनारे पर है। इसी के पास में मुगल गार्डन है। इस फैसले के साथ ही केंद्र शासित प्रशासन ने 5 दिसंबर और 13 जुलाई का सार्वजनिक अवकाश भी रद्द कर दिया है। 5 दिसंबर काे शेख अब्दुल्ला की जयंती अाैर 13 जुलाई काे शहीद िदवस के चलते अवकाश रखा जाता था। अब 26 अक्टूबर काे नया सार्वजनिक अवकाश घाेषित किया गया है। 1947 में इसी दिन पूर्व जम्मू-कश्मीर स्टेट काे भारत में स्वीकार किया गया था।
खबरें और भी हैं...