पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Sonipat News Haryana News Shopkeeper Trashed Goods Before Administration

प्रशासन की कार्रवाई से पहले दुकानदार ने पीछे किया सामान

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

पहले हाई कोर्ट की चेतावनी उसके बाद जिला प्रशासन के अल्टीमेटम के चलते शनिवार को शहर के बाजार के केन्द्र बने कच्चे क्वार्टर को लेकर दिन भर व्यवस्था सुधार को लेकर प्रयास का दौर जारी रहा। पहले नगर निगम की टीम ने बाजार का निरीक्षण किया। फायर बिग्रेड की गाड़ी को भी निकाला गया। दुकानदारों को आठ फुट से आगे नहीं बढ़ने की हिदायत के साथ आगे बढ़ा रखे शेड को काटने की हिदायत ही गई, जिस पर कुछ दुकानदारों ने जहां अपना सामान पीछे किया तो वहीं कुछ अपनी पुरानी समस्या के साथ अड़े रहे। इस बीच जिला व्यापार मण्डल की टीम भी बाजार में पहुंची और दुकानदारों को अतिक्रमण से दूर रहने को कहा।

सुबह करीब 11 बजे जिला व्यापार मण्डल के प्रधान संजय सिंगला ने संयुक्त रूप से कच्चे क्वाटर मार्केट में अतिक्रमण मामले में दौरा किया और पूरी मार्केट में दुकानदारों को अतिक्रमण हटाने के लिए प्रेरित किया। जिला प्रधान संजय सिंगला ने बताया कि हालांकि कच्चे क्वाटर मार्केट के प्रधानों के लगातार प्रयास से पहले की बजाय अतिक्रमण बहुत कम था फिर भी हम व्यापारी जिला प्रशासन की सलाह पर काम कर रहे हैं।

सोनीपत. कच्चे क्वार्टर में अतिक्रमण को लेकर चर्चा करते हुए।
खबरें और भी हैं...