- Hindi News
- National
- Cheeka News Haryana News Shopkeeper Upset Due To Lack Of Cleanliness In Ward 11
वार्ड 11 में सफाई न होने से दुकानदार परेशान
राजौंद | नगर के वार्ड नंबर 11 में सफाई नहीं होने से दुकानदारों ने रोष जताया है। दुकानदार हरजीत सिंह, निर्मल कुमार, विरेंद्र, कुलदीप, सुखदेव ने बताया कि पिछले कई दिनों से सफाई कर्मचारी इस वार्ड में सफाई करने नहीं आ रहे हैं। जिससे सड़क पर हर समय कचरा पड़ा रहता है। कचरे से उठने वाली बदबू से राहगीरों के साथ ही उनकी दुकानदारी पर भी असर पड़ रहा है। नालियां भी गंदगी से अटी पड़ी हैं। उनकी मांग है कि तुरंत सफाई करवाई जाए, नहीं तो दुकानदार सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे।