पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

भागल में श्री श्याम संकीर्तन अाज

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

गुहला चीका| उपमंडल के गांव भागल में आगामी 15 मार्च को श्री श्याम सेवा मंडल चीका द्वारा दूसरे श्री श्याम संकीर्तन का आयोजन किया जाएगा। इस संबंध में मंदिर के महंत देव पुरी ने बताया कि बाबा पंचम पूरी की असीम कृपा से श्री श्याम संकीर्तन का आयोजन नैना देवी मंदिर में किया जाएगा। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में प्रसाद की सेवा प्रवीण शर्मा भागल वाले व टैंट की सेवा पवन शर्मा भागल द्वारा की जाएगी। संकीर्तन का आयोजन रात्रि साढ़े 7 बजे से लेकर 12 बजे तक होगा, जिसमें विभिन्न कलाकार भजनों द्वारा लोगों को श्री श्याम बाबा के सानिध्य से जोड़ेंगे।
खबरें और भी हैं...