शुभम गुप्ता बने युवा प्रदेश सचिव
कैथल| इनसो के जिलाध्यक्ष शुभम गुप्ता को अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन की हरियाणा की युवा इकाई का प्रदेश सचिव नियुक्त किया गया है। शुभम ने बताया कि यह जिम्मेदारी युवा प्रदेशाध्यक्ष विनोद जैन ने राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोज जिंदल से विचार विमर्श के बाद उन्हें सौंपी है। उन्होंने जिम्मेदारी दिए जाने पर प्रदेश व राष्ट्रीय कार्यकारिणी का आभार व्यक्त किया।