पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Kurukshetra News Haryana News Shyam Ji Is With The Help Of A Loser Shyam Lover Walks On Bhajan

श्याम जी हैं हारे के सहारे...भजन पर झूमे श्याम प्रेमी

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

श्री खाटूश्याम परिवार ट्रस्ट कुरुक्षेत्र द्वारा मंगलवार को दुखभंजन महादेव मंदिर में 258 वां संकीर्तन एवं होली महोत्सव किया गया। आयोजक वाचस्पति भारद्वाज परिवार एवं सभी श्रद्धालुओं ने श्याम पूजन में हिस्सा लिया। शाहाबाद के गायक श्रवण राज ने श्याम के मधुर भजन एवं होली के परंपरागत गीतों सबका मन मोह लिया। इस मौके पर सभी भक्तों ने एक दूसरे को गुलाल लगाकर होली खेली। श्याम दरबार में लगातार श्याम जी के जयकारें लगते रहे। श्याम भक्तों ने बारी-बारी से चंवर सेवा की। श्याम जी की गाथा में बताया गया कि ये हारे के सहारे हैं। इनके दरबार से आज तक कोई निराश नहीं आया। संकीर्तन के पश्चात आरती हुई और आरती के बाद श्याम जी का पुष्प शृंगार लेने के लिए भक्तों में होड़ लगी रही। अगला खाटू श्याम संकीर्तन 13 मार्च, शुक्रवार को पटेल नगर में होगा। जयपाल शर्मा, सुशील शर्मा, मोहिंद्र पाल गर्ग, राकेश गुप्ता, शिवकुमार कौशिक,राजेंद्र बुद्धिराजा, दीपक गोयल लाडवा, अनिल चौहान, सुरेश गर्ग,,पुण्य कीर्ति शर्मा, ,प्रशांत शर्मा, मुनीश शर्मा, जय कुमार धीमान, उमेश बंसल, सजल बंसल, संजीव गोयल, रमेश साहनी, सुमित शर्मा, विजय गर्ग , दिनेश भट्ट, सुनील शर्मा, सतीश सिरसला, श्याम लाल सिंगला, अमित वर्मा, बंटी राजावत, मनोहर गर्ग,रविन्द्र शर्मा, सतपाल नारंग, मनमोहन यादव, अनिल पाराशर, जयंती प्रसाद, देवेन्द्र राठौर, सुनील शर्मा, शालीन अग्रवाल, प्रद्युम्न शर्मा मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं...