- Hindi News
- National
- Chang News Haryana News Sirsa Beat Delhi By Three Wickets Ravi Yadav Became Man Of The Match
सिरसा ने दिल्ली को तीन विकेट से दी मात, रवि यादव बने मैन ऑफ द मैच
रेवाड़ीखेड़ा में चल रही टी–20 क्रिकेट प्रतियोगिता में शनिवार को दिल्ली ढांसा बॉर्डर अनुज इलेवन व सिरसा हरियाणा की टीम के बीच में मैच खेला गया। कड़े मुकाबले में अनुज इलेवन ढांसा बार्डर दिल्ली ने सिरसा की टीम को 126 रनों का टारगेट दिया। सिरसा ने सात विकेट पर लक्ष्य पूरा कर तीन विकेट से विजय प्राप्त की।
सिरसा के खिलाड़ी रवि यादव को मैन ऑफ द मैच का खिताब दिया गया। रवि ने पहले जहां तीन विकेट लिए व बाद में टीम के लिए नाबाद 30 रन भी बनाए। तीसरे दिन की खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ जयहिंद मंच के राष्ट्राध्यक्ष सुरेश शर्मा व गृह मंत्रालय से पहुंची निदेशक चित्रलेखा ने किया। रणजी खिलाड़ी अमित वशिष्ठ की याद में चल रही क्रिकेट टूर्नामेंट में दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान, पंजाब व उत्तर प्रदेश सहित अनेक प्रदेशों के राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। सुरेश शर्मा ने कहा कि इस प्रकार की खेल स्पर्धाओं से गांव की मिट्टी से तैयार हुए खिलाड़ियों को आगे बढ़ने का अवसर मिलता हैं।