- Hindi News
- National
- Sirsa News Haryana News Sirsa Remained Second In Nutritional Status Across The State
पोषण स्तर में सिरसा राज्य भर में रहा द्वितीय
महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा जिला में 8 से 22 मार्च तक पोषण पखवाड़ा मनाया जा रहा है। पखवाड़े के दौरान गर्भवती महिलाओं को पोष्टिïक भोजन की महत्ता के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी जा रही है।
सीडीपीओ माधोसिंघाना चरणजीत कौर ने बताया कि पोषण अभियान के तहत खंड माधोसिंघाना के सभी गांवों में गर्भवती महिलाओं की गोद भराई, 6 माह के बच्चों का अन्नप्रशान व गृह भेंट के माध्यम से पोषण संबंधी जानकारियां देकर लोगों को जागरूक किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि पोषण पखवाड़े का मकसद कमजोर बच्चों की देखभाल व गर्भवती महिलाओं की समुचित देखरेख करना है ताकि आने वाले बच्चे को कुपोषण से बचाया जा सके। उन्होंने बताया कि आज माधोसिंघाना खंड के हर गांव में 0 से 6 साल के बच्चे, गर्भवती महिलाओं, दूध पिलाने वाली माताओं व किशोरियों का ब्लड टेस्ट करवा कर हिमोग्लोबिन चैक किया जा रहा है। साथ ही उन्हें एनीमिया रोग के बारे में भी विस्तारपूर्वक जानकारी दी जा रही है। उन्होंने बताया कि भोजन में साबुत अनाज, हरी पत्तेदार सब्जियां, सोयाबीन, दाल, दूध, दही, विटामिन बी, आयरन, फोलिक एसिड आदि को शामिल करना चाहिए।
22 मार्च तक चलेगा पोषण पखवाड़ा
भास्कर न्यूज | सिरसा
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर गुरु ग्राम में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में जिला सिरसा को पोषण स्तर में द्वितीय स्थान पर आने पर पोषण पुरस्कार व एक लाख रुपये की राशि से सम्मानित किया गया। स्थानीय लघु सचिवालय स्थित बैठक कक्ष में डीसी रमेश चंद्र बिढ़ान ने यह चेक जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग डाॅ. दर्शना सिंह को सौंपा।
डीसी रमेश चंद्र बिढ़ान ने बताया कि पोषण पुरस्कार में मुख्य तौर पर 0 से 6 वर्ष तक की आयु के बच्चों में जनवरी 2019 की पोषण स्तर रिपोर्ट का दिसम्बर 2019 की रिपोर्ट से तुलना की जाती है, जिसमें सिरसा जिला में पोषण स्तर 1.54 प्रतिशत में सुधार हुआ है। उन्होंने बताया कि जिला पोषण अभियान के तहत समय-समय पर रिसोर्स ग्रुप की कार्यशालाओं का भी आयोजन किया जाता है। इसके अलावा विभाग की सुपरवाइजरों व आंगनबाड़ी वर्करों द्वारा ग्रामीण महिलाओं को एनीमिया रोग के कारणों में उपचार के बारे में जागरूक किया जाता है। साथ ही कम खर्च में पोष्टिक भोजन बनाने के बारे में भी जागरूक किया जाता है। जिला कार्यक्रम अधिकारी सिरसा को बिजली, जेल एवं ऊर्जा मंत्री रणजीत सिंह ने सीडीएलयू में मनाए गए अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस समारोह पर प्रशंसा पत्र देकर भी सम्मानित किया। उन्होंने बताया कि जिला के खंड डबवाली की आंगनबाड़ी वर्कर सुखपाल कौर को बेस्ट आंगनवाड़ी वर्कर के लिए 21 हजार रुपये की राशि देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर उनके साथ एडीसी मनदीप कौर, एसडीएम डाॅ. जयवीर व एसडीएम कालांवाली आदि मौजूद रहे।
पाेषण अभियान के तहत पाेषण रैली निकालती महिलाएं।