पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Fatehabad News Haryana News Slips Received From A Student And Student Boy Got Stuck In Front Of Flying Make Case

एक छात्रा और छात्र से मिली पर्चियां, लड़का फ्लाइंग के सामने ही गटक गया, केस बनाए

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड भिवानी की शनिवार को बारहवीं की होमसाइंस की परीक्षा हुई। इसमें भी फतेहाबाद के दो परीक्षार्थियों से पर्ची मिली। बोर्ड चेयरमैन की फ्लाइंग टीम ने राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल फतेहाबाद में एक लड़की से चार पर्चियां बरामद की। वहीं बोर्ड सचिव स्पेशल टीम ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल फतेहाबाद से एक लड़के से एक पर्ची पकड़ी, लेकिन युवक पर्ची को टीम के सामने ही गटक गया। टीमों ने दोनों परीक्षार्थियों पर यूएमसी का केस बना दिया है। राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल फतेहाबाद में बोर्ड चेयरमैन ने चेकिंग की तो वहां पर एक लड़की ने अपनी कमीज में चार पर्चियां छिपाई हुई थी।

एफआईआर की कार्रवाई के आदेश : दैनिक भास्कर में प्रकाशित समाचार के बाद परीक्षा के दौरान मिलने वाले फर्जी परीक्षार्थी व नकल संबंधी अन्य मामलों में डीसी रवि प्रकाश गुप्ता के आदेश पर डीईओ ने सभी फ्लाइंग टीमों व केंद्र अधीक्षकों को तुरंत एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश दिए हैं। डीईओ की ओर सभी फ्लाइंग टीमों को पत्र जारी किया गया है। इसमें लिखा गया है कि सेकंडरी व सीनियर सेकंडरी की परीक्षाओं में फ्लाइंग टीमें निरीक्षण के दौरान मिलने वाले नकल केसों पर तुरंत प्रभाव से केंद्र अधीक्षक पुलिस कार्रवाई करते हुए एफआईआर दर्ज कराए। उसकी सूचना बोर्ड, उड़नदस्ता संयोजक व जिला कार्यालय भेजें।

दैनिक भास्कर की ओर से शनिवार के अंक में फर्जी परीक्षार्थियों का गढ़ बना जिला, अब तक हुए 8 पेपरों में बनाई 53 यूएमसी में से 44 थे फर्जी परीक्षार्थी, केवल एक को काबू कर पाई फ्लाइंग नामक समाचार प्रमुखता से प्रकाशित किया था। जिसमें बताया गया था कि किस तरह से फ्लाइंग टीमें व प्रबंधन फर्जी परीक्षार्थियों को पकड नहीं पा रहे हैं। उनकी जिम्मेदारी को लेकर सवाल उठाए गए थे। जिस पर डीसी ने इस पर एक्शन लेते हुए डीईओ आदेश दिए कि वह फ्लाइंग टीमों व केंद्र अधीक्षकों की नकल संबंधी मामलों में जिम्मेदारी तय करे।

केंद्र अधीक्षकों की जिम्मेदारी तय: डीईअो

नकल संबंधी मामलों में फ्लाइंग टीमों व केंद्र अधीक्षकों को तुरंत एफआईआर संबंधी निर्देश दिए गए हैं।\\\'\\\' -दयानंद सिहाग, डीईओ।

14 मार्च को प्रकाशित खबर

  **
खबरें और भी हैं...