- Hindi News
- National
- Sirsa News Haryana News Slogans Protesting Asha Workers Union To Meet Pending Demands
लंबित मांगों को पूरा करने के लिए आशा वर्कर्स यूनियन ने धरना दे की नारेबाजी
सीटू एवं सर्व कर्मचारी संघ से संबंधित आशा वर्कर यूनियन ने ब्लॉक चौपटा में सीएचसी के समक्ष अपनी मांगों को लेकर धरना दिया। जिसका नेतृत्व जिला प्रधान कलावती माखोसरानी ने किया। जबकि अध्यक्षता ब्लॉक प्रधान रेखा ने की।
जिला प्रधान कलावती ने कहा कि आज पूरे हरियाणा में राज्य कमेटी के आह्वान पर आशा वर्कर यूनियन अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रही हैं। काफी समय से विभाग की ओर से उनकी मांगों को लटकाया जा रहा है, जिसके कारण कर्मचारियों में रोष है। उन्होंने कहा कि एक्टिविटी का काटा गया 50 प्रतिशत वापस लागू नहीं किया जा रहा है। इस मौके पर जिला कोषाध्यक्ष पुष्पा, अमरपति, रीता, सुखविंद्र कौर, सुमित्रा, मिनाक्षी, रोशनी, कृष्णा, रेणु, इंद्रा, सबीना, सरोज, राज, रेखा सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित थीं।
ये हैं मुख्य मांगें
एक्टिविटी का काटा गया 50 प्रतिशत वापस लागू करें, हर महीने की दस तारीख से पहले प्रोत्साहन राशियों का पैसा खाते में डाला जाए, फिक्स स्टेट की ओर सेंटर की सभी प्रोत्साहन राशियों का भुगतान एक साथ किया जाए, 21 जुलाई 2018 को जारी हुए नोटिफिकेशन को हूबहू लागू किया जाए, एएनएम और कॉर्डिनेटर की भर्ती में योग्य आशाओं को प्राथमिकता दी लाए, सैसेल्फ अप्रेजल की बुक छपवा कर दी जाए और अक्षरों का साइज बड़ा करवाया जाए, आशाओं को भी आयुष्मान भारत योजना का हिस्सा बनाया जाए, आशाओं की गतिविधियों के अलग-अलग रजिस्टर छपवा कर दिए जाएं, हरियाणा सरकार द्वारा एएनसी पर बढ़ाए गए 100 रुपये पर तीनों एएनसी के कंप्लीट की शर्त हटाई जाए, इसे 50-25-25 के अनुपात में बांटा जाए, आशा फेसीलेटर विजिट का किराया भत्ता दिया जाए, 45वें श्रम सम्मेलन की सिफारिशों को लागू करने, कर्मचारी के रूप में मान्यता देें।
मांगों को लेकर नारेबाजी करती आशा वर्कर्स।