पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Kaithal News Haryana News Smuggler Controlled With 21 Bottles Of Illicit Liquor

21 बोतल अवैध शराब समेत तस्कर काबू

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

कैथल | शराब का धंधा करने वालों की धरपकड़ के लिए चलाई जा रही मुहिम के तहत शुक्रवार को थाना सीवन पुलिस ने साढे 21 बोतल हथकढ़ी शराब सहित एक आरोपी को काबू कर लिया। थाना सीवन में आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज करके पुलिस द्वारा कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि दोपहर के समय थाना सीवन में पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि कुलदीप निवासी ककहेड़ी अवैध शराब बेचने का धंधा करता है जिस सूचना पर थाना सीवन के एचसी सुरेश कुमार, एसआई वेदप्रकाश, एचसी रोहताश, महिला सिपाही शीतल की टीम ने कुलदीप के घर पर रेड करके बाथरूम के पास खड़े आरोपी कुलदीप को काबू कर लिया। आरोपी के कब्जे से बाथरूम में रखे कट्टा प्लास्टिक से साढ़े 21 बोतल हथकढ़ी शराब बरामद हुई। थाना सीवन में आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज करके थाना सीवन के एचसी गुरदान के द्वारा आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
खबरें और भी हैं...