पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Jind News Haryana News Social Worker Pandit Shyam Lal Numberdar Dies At The Age Of 92

समाजसेवी पंडित श्याम लाल नंबरदार का 92 साल की उम्र में निधन

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

भाजपा केे वरिष्ठ नेता एवं समाजसेवी पंडित श्याम लाल नंबरदार का मंगलवार रात 92 साल की आयु में निधन हो गया। बुधवार सुबह बनखंड महादेव श्मशान घाट में उनका अंतिम संस्कार किया गया। इस मौके पर अनेक राजनितिक, सामाजिक व धार्मिक संस्थाओं के प्रतिनिधि शामिल हुए। वेे श्री गाेशाला भिवानी रोड के पिछले 45 सालों से प्रधान थे। शहर के प्रतिष्ठित हैप्पी सीनियर सेेकेंडरी स्कूल प्रबंंधक समिति के भी वे पिछले 35 सालों से प्रधान चल रहे थे। अपनी जवानी के शुरुआती दौर में उन्होंने एक अध्यापक की भूमिका निभाई। स्थानीय ऐतिहासिक गुरुद्वारा में उन्होंने खालसा स्कूल का सफल संंचालन किया। वर्ष 1968 में उन्होंनेे नौकरी से इस्तीफा देकर नगर पालिका चुनाव लड़ा और पार्षद बने।

पंडित श्याम लाल
खबरें और भी हैं...