- Hindi News
- National
- Sirsa News Haryana News Society Explained The Importance Of Education Hygiene And Health
सोसायटी ने समझाया शिक्षा, स्वच्छता और स्वास्थ्य का महत्त्व
सिरसा| सामाजिक एकता शक्ति सोसायटी की ओर से सिरसा शहरी व कालांवाली ग्रामीण क्षेत्र में बीते दिवस चतरगढ़पट्टी, शिगलीगर मोहल्ला, निरंकारी भवन के नजदीक शिक्षा, स्वास्थ्य व स्वच्छता को लेकर विशेष अभियान चलाया गया, जिसके तहत लोगों को जागरूक किया गया। इस मौके पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए प्रदेशाध्यक्ष बलवंत शैली सिंहमार ने कहा कि स्वच्छता आज की अहम् जरूरत है। क्षेत्र में गंदगी होगी तो बीमारियां भी फैलेगी। इससे कई प्रकार के वायरस होने की संभावना भी बनी रहती है। उन्होंंने कहा कि शिक्षा वर्तमान की मुख्य जरूरत है, जिसके बलबूते इंसान कामयाब हो पाता है। बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर ने भी शिक्षा के महत्त्व को बढ़ावा दिया था। इस दौरान सोसायटी की तरफ से सभी को जागरूक भी किया गया। इस मौके पर सोसायटी के प्रदेश प्रवक्ता समाजसेवी रणजीत सिंह टक्कर, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य नितिन धनूर, सदस्य मदन पंच मौजूद थे।