पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Raniya News Haryana News Solar Plant Not Installed Even After 4 Years Of Cm Announcement Villagers Demonstrate Fury

सीएम घोषणा के 4 साल बाद भी नहीं लगा सोलर प्लांट, ग्रामीणों किया रोष प्रदर्शन

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

रानिया खंड के गांव भड़ोलियावाली में सोलर प्लांट लगाने की घोषणा 4 साल बीत जाने के बाद भी अधर में लटकी हुई है। इससे नाराज ग्राम वासियों ने गुरुवार को पंचायत घर में एकत्रित होकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर प्रदर्शन किया।

इस मौके पर सरपंच अमनदीप दंदीवाल, हरभजन सिंह, राकेश कुमार,जसपाल,बलजीत सिंह, इकबाल सिंह, चंदूराम, गुरविंदर,गुरमेल सिंह ने बताया कि प्रदेश में भाजपा की पहली बार सरकार बनने के बाद रानियां की अनाज मंडी में की गई विजय रैली के दौरान प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने दिसंबर 2016 में रानियां हलका के विकास के लिए कई घोषणाएं की जिनमें से रानियां के साथ लगते गांव भड़ोलियावाली में लगभग 25 एकड़ भूमि में सोलर प्लांट लगाकर आसपास के कई गांव में बिजली सप्लाई करने की घोषणा की गई। इस योजना की फाइलें 4 वर्ष के दौरान एचवीपीएन,डीएचवीएन व खेदड़ पावर प्लांट के कार्यालयों में मंजूरी के लिए दौड़ में है लेकिन लंबा समय बीत जाने के बाद भी इस घोषणा को अमलीजामा नहीं पहनाया जा सका है ।जिसके कारण भड़ोलियावाली के लोगों ने ग्राम पंचायत में स्थित होकर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। प्रदेश की भाजपा सरकार के कार्यकाल में अनेकों घोषणाएं की चुकी है इससे पहले भी पिछली सरकार के कार्यकाल में कई घोषणाएं आज भी अधर में लटकी हुई है जिसके कारण इस बार पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने के लिए भाजपा के नेताओं को काफी मशक्कत करनी पड़ी जिसका कारण यह रहा कि लोगों का विश्वास जीतने के लिए जनता के बीच में की गई घोषणाओं को समय पर अमलीजामा न पहुंचाना मुख्य कारण रहे।

अधिकरियों की अनदेखी का खामियाजा भुगत रहे ग्रामीण

प्रदेश सरकार के मुखिया ने 4 वर्ष पूर्व रानियां की रैली के दौरान उनके गांव में लगभग 25 एकड़ भूमि पर सोलर प्लांट लगाने की घोषणा की गई थी। इस योजना को पूरा करने के लिए ली जाने वाली मंजूरी 4 वर्ष से एक दूसरे कार्यालयों में दम तोड़ती जा रही है जिसके कारण लोगों को सरकार की घोषणाओं से विश्वास उठ चुका है उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री की घोषणा में ग्राम पंचायत को स्वावलंबी बनाना तथा अतिरिक्त आय का साधन सहित कई तरह के वायदे किए गए लेकिन इन वायदों को पूरा होने में अभी ना जाने कितना और समय लगेगा जिसके कारण लोगों को धरना प्रदर्शन करने की नौबत आने लगी है।\\\'\\\' -अमनदीप दंदीवाल, सरपंच|

खबरें और भी हैं...