पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

सैनिक कभी रिटायर्ड नहीं होता: कैप्टन तंवर

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

कस्बे में होली का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया और गृहणियों ने हाेलिका व भगत प्रहलाद का पूजन श्रद्धा के साथ किया। हाेलिका पूजन में महिलाओं ने संतान समृद्धि व अन्न-धन के भंडार पूरने को लेकर गीत गाए व खुशी जताई। होलिका का दहन शाम सवा सात बजे पूरे वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ किया गया। उल्लेखनीय है कि बहल कस्बे में एक ही होली के पूजन की परंपरा है और सभी जाति व धर्म के लोग यहां पूरी श्रद्धा के साथ पूजन करते हैं। हाेलिका दहन के समय कस्बे के कोने कोने से लोग ढप व ढोल धमाके आदि लेकर गाते झूमते आते हैं और ढप की थाप पर फाल्गुन के धमाल गाए जाते हैं। पूजन के पश्चात होलिका का दहन किया जाता है और रातभर लोग गाते नाचते रहे।

बहल में हर्षोल्लास से मनाई होली

भास्कर न्यूज | भिवानी

हालुवास स्थित महाराणा प्रताप धर्मशाला में पूर्व सैनिक होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में पूर्व सैनिकों ने एक-दूसरे को तिलक लगाकर होली मनाई।

गांव में युवाओं के मार्गदर्शन के लिए हर संभव मदद का संकल्प भी लिया गया। समारोह का आयोजन कैप्टन दिनेश तंवर व हवलदार नरेश तंवर के संयोजन में किया गया। लगभग तीन घंटे तक चले समारोह में पूर्व सैनिकों ने एक-दूसरे को तिलक लगाकर होली मनाई। इस मौके पर कैप्टन दिनेश तंवर ने कहा कि सैनिक कभी रिटायर्ड नहीं होता है। वह राष्ट्र निर्माण के साथ हर समय सभ्य समाज के निर्माण के लिए भी कार्य करता है और भावी पीढ़ी का मार्ग दर्शन करता है। अगला समारोह 15 अगस्त को होगा। समारोह में कैप्टन रिछपाल सिंह, कैप्टन शिवचरण, अजीत, कैप्टन जगरूप, कैप्टन अनिल यादव, दयानंद, मांगेराम, सतबीर, लीलू शर्मा, सूबेदार उमेद सिंह, छाजु राम, उमेद सिंह, बृजपाल सिंह, भीम सिंह, सज्जन सिंह समेत गांव के लगभग 115 पूर्व सैनिक व गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे।

बहल में होलिका पूजन करतीं महिलाएं।

पूर्व सैनिक होली मिलन समारोह में पूर्व सैनिक कैप्टन रिछपाल का अभिनंदन करते हवलदार सज्जन।

हालुवास में पूर्व सैनिक मिलन समारोह में मौजूद पूर्व सैनिक व गणमान्य।
खबरें और भी हैं...