- Hindi News
- National
- Yamunanagar News Haryana News Son Said Father Had To Take 12 Lakh Rupees From Jeweler He Did Not Give Even In His Illness
बेटा बोला-पिता को ज्वेलर से लेने थे 12 लाख रुपए, उनकी बीमारी में भी नहीं दिए
जगाधरी में व्यक्ति की ब्रेन हेमरेज से मौत होने पर अंतिम संस्कार के बाद परिवार चौक बाजार स्थित रामा ज्वेलर की दुकान पर पहुंच गया। जहां मृतक के बेटे व परिवार के अन्य सदस्य धरना देकर बैठ गए। बेटे ने आरोप लगाया कि ज्वैलर पर पिता की 12 लाख रुपए की देनदारी थी, लेकिन पिता के बीमार पड़ने पर ज्वेलर ने न तो रकम लौटाई और न ही हालचाल जानने की कोशिश की। ज्वेलर ने जगाधरी शहर पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद थाना प्रभारी दिनेश सिंह चौहान टीम सहित मौके पर पहुंचे। खबर लिखे जाने तक वे दोनों पक्ष से बात कर रहे थे। एसएचओ का कहना था कि शिकायत के आधार पर कार्रवाई कर देंगे। अभी किसी की ओर से शिकायत नहीं आई है। एसएचओ के मुताबिक जो लोग यहां धरना दे रहे हैं उनके परिवार के सदस्य अजय बंसल की ब्रेन हैमरेज के कारण मौत हो गई। अजय बंसल ने रामा ज्वैलर को 12 लाख रुपए दिए थे।
अजय बंसल के बेटे अर्शित का कहना था कि पिता की मंगलवार को ब्रेन हैमरेज से मौत हो गई। इससे पहले वह अस्पताल में भर्ती थे। तब परिवार को पैसों की जरूरत थी और ज्वेलर ने पिता के 12 लाख रुपए देने थे। लेकिन रकम देना दूर ज्वैलर ने पिता का हाल भी नहीं जाना। ज्वेलर के पास पिता की जमा पूंजी थी। यदि समय पर जमापूंजी काम न आई तो ऐसे पैसे का क्या करना। उन्हें हर हाल में अपना पैसा चाहिए। आरोप लगाया कि मौत के लिए ज्वेलर जिम्मेदार है। पुलिस ने परिवार को शांत कर दोनों पक्षों में थाने में बुलाया, जहां ज्वैलर ने कहा कि कुछ रकम लौटा चुका है जबकि बाकी भी वह लौटा देगा। इस पर दोनों पक्षों में सहमति पर मामला शांत हुआ।
यमुनानगर|ज्वेलर की दुकान के बाहर हंगामा करते लोग।