पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Fatehabad News Haryana News Son39s Land And Property Daughters Are Distributed Parents39 Happiness And Sorrow Subhash Khichad

बेटा जमीन व जायदाद तो बेटियां बंटाती हंै मां-बाप का सुख-दुख : सुभाष खिचड़

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

गांव भिरडाना के राजकीय प्राथमिक पाठशाला भाग दो में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर बीआरएम वेलफेयर सोसायटी द्वारा महिला गौरव सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह मे बीआरएम एजुकेशनल वेलफेयर सोसायटी के अध्यक्ष सुभाष खिचड़ ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। अध्यक्षता सुनीता खिचड़ झलनिया ने की। स्कूल प्रिसिंपल महाबीर बागोरिया विशेष तौर पर मौजूद रहे।

कार्यक्रम में पंजाबी संगीतकार जोनी नागपुर ने अपने गीतों से नारी सशक्तिकरण का संदेश दिया। सुभाष खिचड़ ने कहा कि आज के युग में बेटे तो माता-पिता की जमीन-जायदाद बंटाते है और बेटियां सुख-दुख सांझा करती है, इसलिए हमें सदैव नारी शक्ति का सम्मान करना चाहिए। इस दौरान सदर थाना से एएसआई चन्द्रकांता ने पुलिस विभाग द्वारा महिला विरूद्ध अपराधों को रोकने के लिए चलाए जा रहे कार्यक्रमों बारे जागरूक किया। उन्होंने कहा कि अगर किसी महिला के साथ कोई घरेलू हिंसा होती है या फिर वह किसी अन्य शोषण का शिकार है तो वह विभाग के हैल्पलाइन नंबर 1091 पर शिकायत दर्ज करवा सकती हैं। इस अवसर पर क्षेत्र में समाजहित के क्षेत्र में सराहनीय काम कर रही विभिन्न महिलाओं को संगठन की ओर से गौरव सम्मान दिया गया। इस अवसर पर सिटी सीनियर सेकेंडरी स्कूल से प्रिसिंपल सतीश बिश्नोई, पूर्व सरपंच तेजा सिंह, वीर सिंह बुक्क, अनिल सरवा, जसविंद्र सिंह जस्सी, धर्मवीर रेपसवाल, प्रदीप पोटलिया, सुमन बिश्नोई, वीना कंबोज, सतपाल नायक, बलविन्दर ढकरवाल, सुदामा भिंचर, कपिल बिश्नोई, विजय टांडी, मुख्तयार सिंह, पंच हेतराम, सोना सिंह आदि मौजूद रहे।

फतेहाबाद। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में महिलाओं को सम्मानित करते बीआरएम सोसायटी पदाधिकारी व अतिथिगण।
खबरें और भी हैं...