- Hindi News
- National
- Sonipat News Haryana News Sonipat Gets Hosting Of National School Hockey Competition
सोनीपत को मिली राष्ट्रीय स्कूली हॉकी प्रतियोगिता की मेजबानी
राष्ट्रीय स्कूली हॉकी प्रतियोगिता की मेजबानी सोनीपत को मिल गई है। अंडर-17 आयु वर्ग की यह प्रतियोगिता 27 मार्च से सीआरजेड स्कूल में आयोजित की जाएगी। इस प्रतियोगिता में विभिन्न राज्यों की 36 टीमें हिस्सा लेंगी। शिक्षा विभाग को पहली बार स्कूली स्तर पर राष्ट्रीय हॉकी प्रतियोगिता की मेजबानी हासिल हुई है, इससे पूर्व सोनीपत ने सफलतापूर्वक राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता की मेजबानी की थी।
14 मार्च को चंडीगढ़ में होगी तैयारियों को लेकर बैठक : इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता को लेकर 14 मार्च को चंडीगढ़ में उच्च स्तरीय बैठक बुलाई गई है, जिसमें प्रतियोगिता की तैयारियों को लेकर समीक्षा की जाएगी। इस बैठक में एक बड़ा मुद्दा करोना वायरस का भी होगा, चूंकि दिल्ली सहित कुछ राज्यों में करोना वायरस के केस आने के चलते अभी बहु संख्या आयोजन काे लेकर स्थिति का आंकलन किया जाएगा। इसी के बाद टीम के अभ्यास शिविर भी शुरू किया जाएगा।
खेल के बहाने संवर सकती स्टेडियम की किस्मत भी
करीब पांच साल से खेल विभाग एवं हुडा के बीच अधर में लटके सेक्टर चार स्टेडियम की किस्मत भी अब चमक चमकी है, क्योंकि जिन मौलिक जरूरत पेयजल, शौचालय एवं बैठने के लिए बैंच एवं धूप से बचाव के लिए छत इस प्रतियोगिता के जरिए नसीब होने की संभावना है।
राष्ट्रीय स्कूली हॉकी प्रतियोगिता की मेजबानी मिली है, जोकि खिलाड़ियों के लिए एक बड़ा अवसर है। विभाग ने तैयारियां शुरू कर दी गई है। इस संदर्भ में तैयारियों को पुख्ता करने को लेकर 14 मार्च को चंडीगढ़ में बैठक होगी।
-रामबीर सरोहा,एईओ, सोनीपत।
सोनीपत. हॉकी प्रतियोगिता के लिए अभ्यास करते खिलाड़ी।