- Hindi News
- National
- Dulhera News Haryana News Sonu Wins Gold In Junior National Wrestling Competition
सोनू ने जूनियर नेशनल कुश्ती प्रतियोगिता में जीता गोल्ड
बादली उपमंडल के निकटवर्ती गांव पाहसौर निवासी पहलवान सोनू ने जूनियर नेशनल कुश्ती स्पर्धा में गोल्ड मेडल हासिल किया। पहलवान ने उपरोक्त उपलब्धि हासिल करके अपने गांव, अपने उपमंडल, अपने जिले सहित प्रदेश का नाम रोशन कर दिखाया। गांव में पहुंचने पर ग्रामीणों द्वारा सोनू पहलवान का स्वागत किया गया। विजय जुलूस गांव में निकाला गया। सोनू की कामयाबी के बारे में जानकारी देते हुए उनके पिता विजय कुमार ने बताया कि सोनू ने हिमाचल मंडी में आयोजित जूनियर नेशनल कुश्ती स्पर्धा में 130 किलोग्राम भार वर्ग में ग्रीको रोमन कुश्ती में हिस्सा लिया। 4 से 6 मार्च तक आयोजित इस स्पर्धा में सोनू ने अपना उत्कृष्ट प्रदर्शन किया और 130 किलोग्राम भार वर्ग में गोल्ड मेडल हासिल किया। गांव में पहुंचने पर सोनू का स्वागत किया गया। स्वागत कार्यक्रम में सरपंच सतेन्द्र प्रधान, मदन पूर्व प्रधान, रवि दत्त शर्मा, जयप्रकाश, जयपाल, ओम प्रकाश शर्मा, रमेश थानेदार, ऋषिपाल, देवेन्द्र, शिव कुमार, रविंद्र, प्रविंद्र, नरेश शर्मा व गांव के दर्जनों मौजीज लोग तथा ग्रामीण उपस्थित रहे।
सोनू पहलवान को गांव पहुंचने पर सम्मानित करते ग्रामीण।