- Hindi News
- National
- Rai News Haryana News South Point College Students Made Automatic Drawing Machine
साउथ पॉइंट कॉलेज के छात्रों ने बनाई ऑटोमैटिक ड्राइंग मशीन
सोनीपत| साउथ पॉइंट कॉलेज के छात्रों ने ऑटोमैटिक ड्राइंग बनाने की एक मशीन को बनाया है। जिसके माध्यम से कंप्यूटर द्वारा निर्देश देने पर यह मशीन अपने आप चित्रों को बना देगी और समय की काफी बचत होगी। कॉलेज चेयरमैन दिलबाग सिंह खत्री ने होनहार विद्यार्थियों को इस उपलक्ष्य में सम्मानित कर उनका हौंसला बढ़ाया। उन्होंने बताया कि उन्होंने बताया कि यह मशीन एल्फा प्रिंटिंग, ड्राइंग व इमेज बनाने के साथ-साथ उसमें रंग भी भर सकती है। इस मशीन को निर्देश देने के लिए कंप्यूटर के साथ सीएनसी टेक्नोलॉजी के माध्यम से जोड़ा गया है। इस दौरान छात्रों ने कार्टून व एल्फाबैटिक में नाम प्रिंट करके दिखाए।