पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

एसपी ने नशा मुक्ति केंद्र का किया निरीक्षण

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

एसपीप राजेश कुमार ने नागरिक अस्पताल स्थित नशा मुक्ति केंद्र का निरीक्षण किया। इस दौरान उनके साथ डीएसपी सुभाष चंद्र भी थे। एसपी ने नशा मुक्ति केंद्र के इंचार्ज डाॅ. गिरीश कुमार से केंद्र के बारे में जानकारी ली। वहीं उपचाराधीन लोगों से बातचीत की।

मरीजों से भी बातचीत करते हुए उनसे आह्वान किया कि वे नशा छोड़कर एक अच्छे नागरिक का जीवन जीने की राह पर है और अब नशे की लत में फंसे दूसरे लोगों को तौबा करने के लिए प्रेरित करें। उन्होंने नशे करने वाले लोगों से अपील करते हुए कहा कि वे नशा छोड़ने के लिए आगे आएं और नागरिक अस्पताल में बने नशा मुक्ति केंद्र में उपचार करवाएं।

खबरें और भी हैं...