पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

महिलाओं के लिए खास खबर

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

खालसा कॉलेज की छात्राओं ने राज्य स्तरीय स्पर्धा में जीता इनाम

करनाल | गुरु नानक खालसा कॉलेज की दो छात्राओं ने आर्य पीजी कॉलेज पानीपत में आयोजित राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में दो पुरस्कार जीते। कॉलेज पहुंचने पर प्रबंधन समिति के प्रधान कंवरजीत सिंह प्रिंस ने छात्राओं काे सम्मानित किया। कॉलेज के प्राचार्य डाॅ. मेजर सिंह ने बताया कि छात्रा तमन्ना शर्मा ने कविता पाठ प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया। जबकि सुरभि शर्मा ने पीपीटी में प्रथम पुरस्कार जीता। दोनों छात्राओं को स्मृति चिन्ह व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर प्रो. शशि मदान, डाॅ. गुरिंदर सिंह, डाॅ. बीर सिंह, प्रो. बलजीत कौर, प्रो. प्रवीण कौर, प्रो. जुझार सिंह उपस्थित रहे।
खबरें और भी हैं...