पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Tosham News Haryana News Special Teachers Need To Work More Diligently Towards The Differently Abled Dr Vn Yadav

विशेष शिक्षकों को दिव्यांगों के प्रति अधिक मेहनत व लग्न से कार्य करने की जरूरत: डॉ. वीएन यादव

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

आदर्श पुनर्वास केंद्र व स्पेशल स्कूल में सतत कार्यशाला में उपस्थितों को संबोधित करते वक्ता।

भिवानी | आदर्श पुनर्वास केंद्र व स्पेशल स्कूल लोहारू रोड उत्तम नगर में तीन दिवसीय सतत कार्यशाला के दूसरे दिन का शुभारंभ मुख्य अतिथि डॉ. वीएन यादव सेंट्रल यूनिवर्सिटी महेंद्रगढ़ द्वारा दीप प्रज्वलित करके किया। डॉ. वीएन यादव ने विशेष शिक्षकों को बताया कि विशेष शिक्षकों को दिव्यांगों के प्रति अधिक से अधिक मेहनत व लग्न से कार्य करने की जरूरत है जिससे उन्हें समाज की मुख्यधारा से जोड़ा जा सकता है। संसाधन अध्यापक मनोचिकित्सक डॉ. प्रियंका कौशिक ने बताया कि किस प्रकार से समाज की संरचना के आधार पर प्रभावशाली समुदाय आधारित पुनर्वास कार्यक्रम का आयोजन कर समाज में बदलाव ला सकते हैं जिससे ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों में जागरूकता आएगी। दिव्यांगों के प्रति समाज की नकारात्मक सोच को सकारात्मक सोच में बदला जा सकता है। संसाधन अध्यापक डॉ. गीतिका मल्होत्रा ने बताया कि समुदाय आधारित पुनर्वास कार्यक्रम के माध्यम से दिव्यांगों व समाज को भारत सरकार के द्वारा दिए जा रहे सुविधाओं व छूट के बारे में जागरूक कर सकते हैं। संस्था के निदेशक डॉ. राजेश श्योराण द्वारा मुख्य अतिथि व संसाधन अध्यापको को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।
खबरें और भी हैं...