- Hindi News
- National
- Fatehabad News Haryana News Special Wards Created With The Virus Of Kareena
काेराेना वायरस काे लेकर बनाए स्पेशल वार्ड
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार फतेहाबाद के तीन छात्र चाइना से पढ़कर फतेहाबाद पहुंचे है। जिनमें किसी में भी इस बीमारी की पुष्टि जांच में नहीं हुई। वहीं अब तक चाइना से फतेहाबाद के 12 यात्री पहुंचे। इनमें भी काेरोना वायरस कोई भी आशंकित नहीं मिला है।
हेल्पलाइन नंबर जारी
यदि आप चीन से आए हो या फिर चीन से आए किसी व्यक्ति के संपर्क में हो तो 01123978046 पर या जिला निगरानी कमेटी फतेहाबाद के नंबर 01667-297291 पर संपर्क करें। अस्पतालों में पूरे प्रबंध किए गए हैं। डीसी रवि प्रकाश गुप्ता ने बताया कि काेराेना वायरस काे लेकर जिले के अस्पतालों में स्पेशल वार्ड बनाए गए हैं। लोगों से अपील है प्रभावित क्षेत्र चीन से आए यात्रियों को यदि करोना वायरस के लक्षण हो तो तुरंत कॉल सेंटर अथवा नजदीकी चिकित्सा संस्थान पर संपर्क कर परामर्श/उपचार और जांच कराएं। लक्षण वाले यात्री मास्क का प्रयोग करें और लोगों से दूरी बनाए रखें तथा घर से बाहर भ्रमण ना करें।
गांव अहरवां की पीएचसी में बनाया आइसोलेशन वार्ड
रतिया| गांव अहरवां की पीएचसी में स्वास्थ्य विभाग ने कोरोना वायरस को लेकर उपमंडल स्तरीय आइसोलेशन वार्ड बनाया है। वार्ड में रतिया, फतेहाबाद के अस्पतालों में बने वार्डों की तरह सुविधा मिलेगी। नागरिक अस्पताल के कंससलेटर डाॅ. वीके जैन ने बताया कि अहरवां पीएचसी में भी आइसोलेशन वार्ड बनाया है।
हालांकि कोरोना जैसा मामला सामने नहीं आया लेकिन आशंकित रोगी चेकअप करवा सकते है। स्टाफ को भी मास्क पहनने की हिदायत दी गई है।
रतिया अस्पताल में बनाया वार्ड।