- Hindi News
- National
- Sonipat News Haryana News Spiritual Program In The Temple That Spooks From The First Navratri
प्रथम नवरात्र से चिट्टाने वाली मंदिर में आध्यात्मिक कार्यक्रम
बड़ा हलवाई हट्टा स्थित माता चिट्टाने वाली मंदिर में वैसे तो रोजाना विशेष धार्मिक कार्यक्रम होता है, लेकिन नवरात्र में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया जाता है। जिसमें दूर दराज से माता में आस्था रखने वाले श्रद्धालुअाें का आवागमन होता है। इस बार यह कार्यक्रम 25 मार्च से प्रथम नवरात्र से शुरू होगा। जो अगले 13 दिनों तक चलेगा। नवरात्र में प्रतिदिन माता की विशेष पूजा अर्चना की जाएगी। 31 मार्च को माता की छठी की कढ़ाई की जाती है। इस दाैरान कामी रोड स्थित रामलीला ग्राउंड में भव्य मेला लगाया जाता है। मंदिर समिति द्वारा समारोह की तैयारी बहुत तेजी से की जा रही है। शनिवार शाम को महाआरती के बाद पदाधिकारियों ने अंतिम रूपरेखा तैयार की।
मंदिर समिति के महासचिव महेंदर गोयल और पंडित अमित शौनक ने बताया कि 25 मार्च से 29 मार्च तक नियमित रूप से मंदिर में माता का गुणगान किया जाएगा। सुबह और शाम को पूजा के बाद महाआरती की जाएगी।