- Hindi News
- National
- Chang News Haryana News Sports Board Chairman Inaugurates Three Day T20 Cricket Competition At Rewari Kheda
खेल रिवाड़ी खेड़ा में तीन दिवसीय टी-20 क्रिकेट स्पर्धा का शिक्षा बोर्ड चेयरमैन ने किया शुभारंभ
रणजी क्रिकेट खिलाड़ी अमित वशिष्ठ की यादगार में उनके पैतृक गांव रिवाड़ी खेड़ा में तीन दिवसीय टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता गुरुवार से शहीद महाबीर सिंह राजकीय हाई स्कूल में शुरू हुई।
प्रतियोगिता में शुभारंभ अवसर पर मुख्यातिथि के तौर पर हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के चेयरमैन डॉ. जगबीर सिंह ने शिरकत कर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया एवं विशिष्ट अतिथि प्रदीप शर्मा, सुरेश पाल जनरल मैनेजर को-ऑपरेटिव बैंक, महाराज दलेल गिरि, महाराज गोपाल नाथ, दिनेश सरपंच, पवन आचार्य व जितेेंद्र धारेडू थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता अमित वशिष्ठ फाउंडेशन के अध्यक्ष जितेंद्र शर्मा रिवाड़ी खेड़ा ने की। प्रतियोगिता में ढासा बोर्डर, मनोज इलेवन भिवानी, हिसार, बाबा जयराम दास पाली, रिवाड़ीखेड़ा, िसरसा, अमित वशिष्ठ इलेवन, संदीप मुंढाल इलेवन ने भाग लिया। विनीत सहरावत, सुमित शर्मा, विक्रम, रवि, प्रमेश, अनिल ढिल्लो, रोशन सैनी, राहुल व संगीत आदि खिलाड़ियों के पहुंचने से प्रतियोगिता रोमांचक बन गई है। प्रतियोगिता का पहला इनाम 51 हजार, दूसरा 31 हजार व तीसरा इनाम 11 हजार रुपये दिया जाएगा। प्रतियोगिता का शुभारंभ मैच हिसार व मनोज इलेवन भिवानी के बीच खेला गया। जिसमें हिसार इलेवन ने 138 रन बनाए, जबकि मनोज इलेवन टीम 128 रन ही बना पाई। क्रिकेट प्रतियोगिता के प्रतिभागियों का बोर्ड अध्यक्ष ने हाथ मिलाकर परिचय लिया। उन्होंने खिलाड़ियों को आशीर्वाद देकर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। बोर्ड चेयरमैन ने कहा कि प्राइमरी का स्कूल का नाम अमित वशिष्ठ प्राथमिक पाठशाला रखा जाएगा। गांव के सरपंच जयभगवान ने चेयरमैन से मांग की कि रिवाड़ी खेड़ा में ही अगले साल परीक्षा केंद्र बनाया जाए। चेयरमैन ने अगली बार गांव में ही परीक्षा केंद्र बनाए जाने की घोषणा की। इस दौरान छात्राओं द्वारा आज गर्भ मैं चीख रही सै बेटी हिंदुस्तान की हरियाणवी गीत प्रस्तुत कर भ्रूण हत्या को लेकर जागरूक किया गया। बता दें कि रणजी खिलाड़ी अमित वशिष्ठ रिवाड़ी खेड़ा के छोटे से ग्रामीण आंचल से उठकर उन्होंने इंडिया की टीम तक अपना सफर तय किया। इस दौरान उन्होंने अनेक मुश्किलों का सामना करते हुए अपने मुकाम तक पहुुंचे, लेकिन दुर्भाग्यवश उनका अप्रैल 2019 में सड़क दुर्घटना में एक्सीडेंट हो गया जिससे उनकी मृत्यु हो गई। उन्हीं की याद में रिवाड़ीखेड़ा में क्रिकेट महाकुंभ का आयोजन किया जा रहा है।
शॉट लगा स्पर्धा का शुभारंभ करते हरियाणा शिक्षा बोर्ड के चेयरमैन डाॅ. जगबीर सिंह।