पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Pehowa News Haryana News Sports Minister Said I Myself Have Suffered Pain 24 Hours Ready To Help The Physically Weak

खेलमंत्री बोले-मैंने खुद झेला है दर्द, शारीरिक रूप से कमजोर की मदद को 24 घंटे तैयार

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

खेल एवं युवा मामले के मंत्री संदीप सिंह ने कहा कि लोगों की सेवा करने के लिए ही राजनीति में आए हंै। लोगों की समस्याएं सुनने के लिए उनके दरवाजे 24 घंटे खुले रहेंगे। शारीरिक रूप से असमर्थ लोगों की मदद के लिए उनके दरवाजे हमेशा खुले हैं। उन्होंने खुद दो साल इस दर्द को झेला है। वे महसूस कर सकते हैं कि जब शरीर साथ नहीं देता तो हर रोज कितनी मुसीबतों से गुजरना पड़ता है। इसलिए ऐसे लोगों की मदद के लिए वे सहायता राशि उपलब्ध कराने की योजना लेकर आए हैं। खेलमंत्री बुधवार को खानपुर रोड़ान, कमोदा, लौहार माजरा, खिजरपुरा, गढ़ी रोड़ान, भौर सैंयदा, सिंहपुरा व भैंसी माजरा में लोगों की समस्याओं को सुना और उनका समाधान करने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए। सरपंचों के मांग पत्र रखे।

मदद राशि से शुरू करेंगे रोजगार : पीड़ित संदीप ने गांव गढ़ी रोड़ान में गेंग्रीन से पीड़ित हरी राम व गुड्डी देवी को सवा सवा लाख रुपए निजी कोष से देने की घोषणा की। मंत्री ने कहा कि जल्द ही दिव्यांग जनों को कृत्रिम अंग उपलब्ध कराने के लिए फ्री कैंप लगाएंगे। हरी राम ने बताया कि बीमारी के कारण डॉक्टरों को उसकी टांग काटनी पड़ी। जिसके चलते वह कमाने में असमर्थ था, लेकिन मंत्री की मदद से वह अपना छोटा मोटा रोजगार भी करेगा।

शिक्षा व खेलों पर रहेगा फोकस : संदीप ने कहा कि पिहोवा में 3 माह पहले दिल्ली से निजी कंपनियों को बुलाकर शिक्षण संस्थान में ही 70 से ज्यादा युवाओं को नौकरियां दी गई। प्रदेश में यह पहला अवसर था जब निजी कम्पनियों ने एक छोटे से कस्बे से इतने युवाओं को एक साथ नौकरी दी । यह सिलसिला भविष्य में भी जारी रहेगा। इसके लिए अभिभावकों को अपने बच्चों की शिक्षा पर विशेष ध्यान देना होगा। स्कूलों और कालेजों में नियमानुसार सभी सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएंगी। प्रत्येक गांव में युवाओं के लिए खेल सुविधाएं उपलब्ध करवाई जा रही हंै। मौके पर भाजपा के जिलाध्यक्ष धर्मवीर मिर्जापुर, मंडलाध्यक्ष राकेश पुरोहित, अक्षय नंदा, सरपंच विजय, रविन्द्र, राजेश, जोगिंद्र सिंह, शेर सिंह, सोहन सिंह, तारा सिंह, लाभ सिंह, सतपाल शर्मा, महामंत्री सुखदेव कुमार, सरपंच राजकुमार शर्मा, सुरेन्द्र कुमार, मेवा राम, बीर चंद, मोहन लाल, रोशन लाल बाजीगर, कृष्ण लाल शर्मा, शीशपाल ङ्क्षजदल, सरपंच उदय सिंह, राजकुमार, सुखदेव, ब्लाक समिति चेयरमैन सुरेश कुमार, सरपंच सतपाल, सरपंच सोनू, हरमीत सिंह, रामपाल शर्मा, साहब सिंह, सरपंच हरपाल सिंह सैनी, रामकुमार, जयभगवान, बीरभान शर्मा, सरपंच ओमदास, संजू शर्मा, विजयपाल सरपंच, धर्मबीर मिर्जापुर, राहुल सरपंच कमोदा, शीशपाल, राकेश पुरोहित, तरसेम वर्मा, अर्जुन त्यागी, साधु सिंह, चिरंजीव गर्ग, मदनलाल दुआ, राजेन्द्र भखली, मोहन लाल, शीशपाल जिंदल, उदय सिंह, रिंकू, सुखदेव, सतपाल सरपंच, शशि शर्मा सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद थे।

बाडी बिल्डर ढिल्लों को एक लाख इनाम : हरियाणा पुलिस की बाडी बिल्डिंग प्रतियोगिता में सिल्वर मेडल हासिल करने वाले सब इंस्पेक्टर जितेंद्र सिंह ढिल्लों ने भी खेल मंत्री से मुलाकात की। मंत्री ने जितेंद्र ढिल्लों को मेडल जीतने पर एक लाख रुपये देने की घोषणा भी की। पंचायत की तरफ से सतपाल गढ़ी रोडान द्वारा स्टेडियम की मांग की। मंत्री ने कहा कि प्रत्येक पंचायत को खेलों का सामान उपलब्ध कराया जाएगा। जिन पंचायतों के पास जगह उपलब्ध होगी। उन्हें खेल मैदान बनाने में भी मदद की जाएगी।

खबरें और भी हैं...