- Hindi News
- National
- Kurukshetra News Haryana News Sports Will Get New Status In State Gurcharan
प्रदेश में खेलों को मिलेगा नया मुकाम : गुरचरण
झांसा | खेल राज्य मंत्री संदीप सिंह के पिता गुरचरण सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार खेलों को नया मुकाम दिला रही है। खेलमंत्री ने हाल ही में पीएम नरेंद्र मोदी से भी मुलाकात कर प्रदेश में खेलों को लेकर चर्चा की। ग्राम सचिवालय झांसा में पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संदीप सिंह की पीठ थपथपाई है। कहा कि जैसे उन्होंने खुद हॉकी में देश का नाम रोशन किया। ऐसे ही राजनीति में जनसेवा करते हुए खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाएं। पीएम ने सरकार की तरफ से हरसंभव मदद का भरोसा दिया। संदीप सिंह मुख्यमंत्री लाल की अगुवाई में खेलों के क्षेत्र को ऊंचा उठाने में लगे हैं। वहीं गांव पहुंचने पर भाजपा नेता पुनीत मल ने गुरचरण सिंह का स्वागत किया। ग्राम पंचायत की तरफ से पुनीत ने रोडवेज बसें ऋषि मारकंडेश्वर मंदिर पुराने अड्डे से होकर निकालने की मांग की। जिस पर उन्होंने रोडवेज महाप्रबंधक से बातचीत कर भरोसा दिया कि सोमवार से रोडवेज की बसें पुराने अड्डे से होकर भी गुजरेंगी। इस अवसर पर देवेंद्र सिंह गिल, राजेंद्र सिंह, हरदयाल सिंह, सुखविंदर कौर व गायत्री देवी मौजूद रहे।