श्री अखंड पाठ एवं भोग 13 को
बाबैन | शिव अवतार गुरु गोरखनाथ डेरा सूजरा के मुख्य सेवादार बाबा महंत सिंह के पिता कश्मीर सिंह का 1 मार्च को निधन हो गया। उनके नमित रखे गए श्री अखंड पाठ साहिब का भोग 13 मार्च को शिव अवतार गुरु गोरखनाथ डेरा सूजरा में संपन्न होगा। उनके निधन पर क्षेत्र के अनेक गण्य मान्य लोगों के अलावा अनेक धार्मिक, सामाजिक एवं राजनैतिक दलों के लोगों ने शोक जताया है।