पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Karnal News Haryana News Sri Shyam Falgun Festival On 14th Brainstorm On Preparations

श्री श्याम फाल्गुन महोत्सव 14 को, तैयारियों पर मंथन

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

श्री श्याम बाबा सेवक मंडल की ओर से श्री श्याम फाल्गुन महोत्सव मनाया जाएगा। कार्यक्रम 14 मार्च को नई अनाजमंडी में शाम छह बजे शुरू होगा। श्याम सेवक भव्य आयोजन के लिए तैयारियों में जुटे हुए हैं। महोत्सव में श्याम बाबा का दरबार आकर्षण का केंद्र होगा। भजन गायक श्याम बाबा की महिमा सुनाएंगे। मंडल की ओर से जानकारी दी गई कि दिल्ली से शीतल पांडेय, फतेहाबाद से मोना मेहता व लुधियाना से मास्टर कुश कन्हैया अपनी मधुर और भावभरी आवाज से श्याम बाबा को रिझाएंगे। कोलकाता से लाए गए फूलों से श्याम बाबा का शृंगार किया जाएगा। छप्पन भोग लगाए जाएंगे। श्याम रसोई में प्रसाद ग्रहण का मौका मिलेगा। फूलों की वर्षा मनमोहक होगी। संत शिरोमणि बाबा बंसीवाले महाराज, स्वामी ज्ञानानंद महाराज तथा स्वामी रामदास महाराज को विशेष तौर पर महोत्सव में आशीवर्चन देने के लिए आमंत्रित किया गया है। बैठक में विकास बंसल, अनिल गोयल, अमित गर्ग, साहिल सिंगला, सौरभ गुप्ता, विशाल गोयल, अशोक गुप्ता, मोहित मित्तल, मनीष गोयल मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं...