श्रीमद्भागवत कथा महोत्सव 17 मार्च से
सफीदों | नगर की आदर्श कॉलोनी में आगामी 17 मार्च से 24 मार्च तक श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का आयोजन किया जाएगा। यह जानकारी देते हुए आयोजक समिति के श्रवण कुमार गर्ग ने बताया कि महोत्सव में कथा व्यास योगेंद्र शशि महाराज श्रद्धालुओं को श्रीमद् भागवत के गूढ़ रहस्यों से अवगत करवाएंगे। उन्होंने बताया कि 17 मार्च को नगर के ऐतिहासिक महाभारतकालीन मंदिर प्रांगण से विशाल कलश यात्रा निकाली जाएगी और हर रोज सांय 3 बजे से 6 बजे तक कथा का आयोजन किया जाएगा।