पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Uchana News Haryana News State Level Program On 29th Birth Anniversary Of Kanshi Ram Postponed

29 को कांशीराम के जन्मदिवस पर होने वाले राज्यस्तरीय कार्यक्रम स्थगित

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

जींद | बसपा के संस्थापक स्व. कांशीराम के जन्मदिवस पर जींद की जाट धर्मशाला में राज्यस्तरीय कार्यक्रम का आयोजन 29 मार्च को आयोजित किया जाना था। अब यह कार्यक्रम सरकार के फैसलों को देखते हुए आगामी आदेशों तक स्थगित कर दिया गया है। यह जानकारी शनिवार को बसपा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष प्रकाश भारती ने रेस्ट हाउस में पत्रकारों से बातचीत के दौरान कही। प्रकाश भारती ने कहा कि आज पार्टी की सारी गतिविधियां परिवारवाद के अंदर आकर फंस गई हैं। आज भाई-भतीजावाद भी इसमें आ गया है। इस मौके पर नरेश सहारण पूर्व प्रदेशाध्यक्ष, मंगत राम सैनी पूर्व प्रदेश महासचिव, रामेश्वर दास पूर्व प्रदेश महासचिव, नरेंद्र वर्मा पूर्व उपाध्यक्ष, चतर सिंह कश्यप पूर्व उपाध्यक्ष, वेद प्रकाश मुंडे मौजूद रहे।
खबरें और भी हैं...