- Hindi News
- National
- Ismailabad News Haryana News Stf Raided Caught 65 Thousand Drug Pills 2 Controlled
एसटीएफ ने छापेमारी कर पकड़ी 65 हजार नशीली गोलियां, 2 काबू
एसटीएफ की टीम ने गांव ठसका मीरांजी में छापेमारी कर नशीली गोलियों व अवैध शराब का जखीरा पकड़ने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।
वहीं उनके खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। स्पेशल टास्क फोर्स अम्बाला के एसआई दिनेश कुमार ने बताया कि उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि थाना इस्माइलाबाद के गांव ठसका मीरांजी में एक व्यक्ति अपने नौकर के साथ मिल कर नशीली दवाइयां व अवैध शराब बेचने का कार्य कर रहा है। सूचना के आधार पर उनके नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया। इस टीम ने गांव ठसका मीरांजी में सूचना के मुताबिक उस ठिकाने पर छापेमारी की तो छापे के दौरान वहां से टीम ने भारी मात्रा में नशीली गोलियां व अवैध शराब सहित दो लोगों को गिरफ्तार किया है। व्यक्तियों की पहचान कालू राम व उसके नौकर धर्मपाल के रूप में हुई है। एसआई दिनेश कुमार ने बताया कि मौके से करीब 65 हजार नशीली गोलियां व 40 पेटी अवैध शराब बरामद की गई है। थाना प्रभारी विक्रांत सिंह ने बताया कि एसटीएफ टीम के एसआई दिनेश कुमार की शिकायत पर नशीली गोलियां व अवैध शराब रखने के आरोप में दो के खिलाफ मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है।