पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

दुकान से नगदी से भरा गल्ला चुराया

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

शहर के सरकुलर रोड पर स्थित एक दुकान के काउंटर से बाइक सवार दो युवक नगदी से भरा गल्ला चुराकर ले गए। गल्ले में करीब 5900 रुपये की नगदी थी। कुछ देर बाद उसे पता चला, जिसपर उसने तुरंत पुलिस को सूचित किया। पुलिस को दी शिकायत में सौरव गुंबर ने बताया कि उसने अपने घर के आगे ही गुंबर फ्लोर मिल के नाम से दुकान की हुई है। उसकी दुकान के काउंटर पर गल्ला रखा हुआ था। वह किसी काम से पड़ोस की दुकान पर चला गया। इसी दौरान मौका पाकर बाइक सवार दो युवक गल्ला चुराकर भाग गए। जांच अधिकारी सिपाही विक्रम सिंह ने बताया कि शिकायत पर केस दर्ज कर लिया।

मकान का ताला तोड़कर आभूषण ले गए चोर

शहर के जंडी वाली गली में स्थित एक बंद मकान को निशाना बनाते हुए चोरों ने हजारों रुपये के आभूषणों पर हाथ साफ कर दिया। पड़ोस के लोगों ने मकान मालिक को घटना बारे सूचित किया। पुलिस को दी शिकायत में दविंद्र पाल ने बताया कि वह प्राइवेट टैक्सी चलाता है। उसने बताया कि उसके बच्चे बाहर रहते हैं। 29 फरवरी को वह किसी काम से गुडग़ांव आया हुआ था। इसी का फायदा उठाकर चोरों ने चोरी की।

अबूबशहर में मकान से आभूषण व इनवर्टर-बैटरी चोरी


क्षेत्र के गांव अबूबशहर में एक मकान के ताले तोड़कर चोर हजारों रुपये के आभूषण व इनवर्टर-बैटरी चुराकर ले गए। घटना के वक्त परिवार के लोग रिश्तेदारी में शादी समारोह में शिरकत करने के लिए गए हुए थे। बीते दिवस परिजनों ने इस संबंधी पुलिस को शिकायत दर्ज करवाई। शिकायत में सतपाल निवासी अबूबशहर ने बताया कि 10 मार्च को परिवार के लोग रिश्तेदारी में शादी समारोह में शिरकत करने के लिए गए हुए थे। इसी का फायदा उठाकर चोरों ने मकान के ताले तोड़कर अलमारी से दो तोले सोने के आभूषण, दस तोले चांदी व इनवर्टर-बैटरी चुरा कर ले गए। समारोह से वापिस आए तो उन्हें घटना के बारे में पता चला, जिसके बाद पहले तो वे अपने स्तर पर पूछताछ करते रहे, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा।

खबरें और भी हैं...